रांची : भारत सरकार के द्वारा कश्मीरी यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत 122 कश्मीरी युवाओं का एक दल झारखंड आया हुआ है। इन युवाओं ने राजभवन में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान रांची सांसद संजय सेठ भी मौजूद रहे। संजय सेठ ने झारखण्ड की संस्कृति से इन युवाओं को रूबरू कराया। उनके साथ संवाद किया।संजय सेठ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर भारत सरकार के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है; ताकि कश्मीर के युवा पूरे भारत से जुड़ सकें। यहां की संस्कृति को पहचान सकें। यह कार्यक्रम कश्मीरी युवाओं को शेष भारत से जोड़ने के लिए बहुत ही सहायक सिद्ध होगा।कश्मीर में आतंकवाद प्रभावित जिलों से युवाओं की टोली तैयार की गई है। यह कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला साबित होगा। झारखण्ड और झारखण्ड की संस्कृति से रूबरू होकर सभी युवा काफी प्रसन्न दिखे। इनके साथ का संवाद अनूठा अनुभव देने वाला रहा. वहीं राज्यपाल ने कहा ”मुझे आज राजभवन, रांची में जम्मू-कश्मीर के अतिथि छात्रों से मिलकर और बातचीत करते हुए खुशी हुई। मैं हमारे महान राज्य में सभी छात्रों का हार्दिक स्वागत करता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”



