रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक महिला सोरेन परिवार पर झारखण्ड में कोयला और बालू ख़त्म करने का आरोप लगा रही है. इस पर मरांडी ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है कहावत है-”“बाप नंबरी तो बेटा दस नंबरी”मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी कहते हैं कि उन पर कोई उंगली नहीं उठा सकता है।सही कह रहे हैं, इतने बड़े अपराध और अत्याचारी के खिलाफ उंगली उठाना के साहस कौन करेगा? अब प्रदेश की जनता ने आपके द्वारा किए गए अत्याचार के खिलाफ हाथ उठाना उचित समझा है।अपने हाथ की मुठ्ठियों को बांधकर झारखंड की जनता ने संकल्प लिया है कि परिवारवाद की पर्याय,महिलाओं और आदिवासियों के अधिकारों का हनन करने वाली,अत्याचार और अपराध को बढ़ाने वाली, बाप और बेटे की JMM पार्टी को जड़ से उखाड़ फेकेंगे।आपकी इस गठबंधन सरकार ने जनता को कितना प्रताड़ित किया है, आप खुद सुन लीजिए और अपने लोगों को भी सुनाइये।। मज़ा आयेगा।”
इसके अलावा मरांडी ने एक और पोस्ट में कहा ”जामताड़ा जिले के 14000 ग्रीन कार्डधारियों को हेमंत सरकार ने पिछले 8 महीने से राशन नहीं दिया है। लाभार्थी डीलर के चक्कर काटने को मजबूर हैं और डीलर हर रोज एक नया बहाना बना कर उन्हें भूखे रहने पर मजबूर कर रहा है।श्री नरेंद्र मोदी जी ने 80 करोड़ लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा की जब योजना बनाई थी तो विपक्ष की सारी पार्टियों ने कहा था कि ऐसी योजनाएं देश को गरीब बना देगी, योजना कामयाब नहीं होगी। मैं आज उसी विपक्ष से पूछना चाहता हूं कि हमने तो जो कहा वो किया, आप क्या कर रहे है उसका जवाब कौन देगा?अब इनके अत्याचारों का जवाब जनता देगी।”
मरांडी ने एक और पोस्ट में कहा राज्य में अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात रांची में रातू रोड़ पर एक व्यापारी को गोली मार दी गई। ऐसा लगता है कि हेमंत सोरेन आम जनता के नहीं बल्कि,अपराधियों के मुख्यमंत्री है। पूरे राज्य में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं और आम जन मानस अब राजधानी में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। सत्ता के नशे में चूर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जनता जल्द ही हिसाब लेगी।



