रांची : झारखण्ड के कांग्रेसी सांसद धीरज साहू के यहां से भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई और पूरी कांग्रेस चुप है। झारखण्ड में ईडी के अधिकारियों की सुरक्षा खतरे में है और आईएनडीआई सरकार चुप है। आज इस मामले पर लोकसभा में सांसद संजय सेठ ने बात रखी और इन पर कठोर कार्रवाई का आग्रह किया। झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां से लगभग 500 करोड़ रुपये का कालाधन बरामद हुआ है और अभी भी गिनती जारी है। झारखंड खनिजों का भंडार है, लेकिन इन दिनों वह भ्रष्टाचार की खदान बन चुका है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी इसपर चुप क्यों हैं?झारखण्ड हमारी शान है। इसे हम मोहब्बत की दुकान चलाने वालों को,भ्रष्टाचार की खदान बनाने नहीं देंगे। मोदी जी ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन की जो गारंटी दी है, वह गारंटी पूरी होगी। हर भ्रष्टाचारी को बेनकाब किया जाएगा।सांसद ने कहा यह सिर्फ नगद राशि की बरामदगी का मामला नहीं है। यह राष्ट्र की सुरक्षा का सवाल है। मैंने सदन में यह आग्रह किया कि ऐसी भ्रष्ट राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। ऐसे सांसद की तत्काल की गिरफ्तारी हो। इस नेटवर्क से जुड़े सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।यह सिर्फ नगद राशि की बरामदगी का मामला नहीं है। यह राष्ट्र की सुरक्षा का सवाल है। मैंने सदन में यह आग्रह किया कि ऐसी भ्रष्ट राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। ऐसे सांसद की तत्काल की गिरफ्तारी हो। इस नेटवर्क से जुड़े सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।



