हेमंत सरकार की दूरदर्शी सोच, हर छात्र साईकल से जाएगा स्कूल

0

झारखंड के करीब 4.90 लाख बच्चों को कल्याण विभाग साइकिल के लिए पैसे भेज चुका है, ताकि स्थानीय मिडिल स्कूल से निकलने के बाद, हाई स्कूल तथा इंटर में, बिना किसी पर निर्भर हुये, उनकी शिक्षा जारी रहे। बाकी बचे 3.10 लाख विद्यार्थियों को 29 दिसंबर तक पैसे मिल जायेंगे।राज्य के विभिन्न जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगे शिविरों में साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल क्रय करने हेतु छात्र/छात्राओं के बीच चेक का वितरण किया जा रहा है।इसके अलावे बच्चियों के सशक्तीकरण और उनको पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए सरकार ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की है, ताकि बच्चियों को किसी भी परिस्थिति में पढ़ाई करने में तकलीफ न हो। इस योजना के तहत झारखंड सरकार 8वीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाली लड़कियों को कुल 20000 रुपये की राशि प्रदान कर रही है। साथ ही पूर्व में इस योजना के तहत एक परिवार की केवल दो बालिकाओं को ही योजना का लाभ मिलता था, मगर राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दो से अधिक बच्चियों को भी दिया जायेगा।इसके अलावा राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि इस योजना के तहत पढ़ने वाले 10 वीं और 12 वीं कक्षा के बच्चों को 15 लाख रुपये तक शिक्षा ऋण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा शहरी क्षेत्र से नजदीक होने के कारण मानिकपुर पंचायत के युवाओं हेतु मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना युवाओं को आत्मनिर्भर व सहयोग करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से 25 लाख रुपये तक के लोन-ऋण का प्रावधान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here