‘सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

0

Jharkhand : आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज 01 दिसंबर को देवघर प्रखंड के केनमनकाठी पंचायत, सारठ प्रखंड के लगवां पंचायत, मोहनपुर प्रखंड के सरासनी पंचायत, मधुपुर प्रखंड के घघरजोरी में कैम्प का आयोजन किया गया। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से बिरसा सिंचाई कूप, वन अधिकार पटटा का वितरण, साईकिल वितरण, भूमि से संबंधित मामलों का निपटारा, आयुष्मान कार्ड का वितरण, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, केसीसी व कम्बल का वितरण सुयोग्य लाभुकों के बीच किया गया।आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तीसरे चरण में साहिबगंज अधिकार परिषद में शिविर के माध्यम से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ छात्राओं को मिला।गंगा प्रसाद पश्चिम मध्य पंचायत के मो0 मुराद को आपकी योजना आपकी सरकार आपकेद्वार अंतर्गत लगे शिविर में साइकिल क्रय की राशि प्रदान की गई। इनके विद्यालय जाने का सफर आसान होगा इसके लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार का आभार व्यक्त किया है।सदर प्रखंड,पाकुड़ के हिरानंदनपुर पंचायत में आयोजित शिविर में जेएसएलपीएस के तहत 5 सखी मंडल के दीदियों को 7 लाख 50 हजार का बैंक ऋण एवं आईडी कार्ड आदि का वितरण किया गया।आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम शिविर में आयोजित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर छात्राओं ने खुशी व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here