PMAY के तहत आवास के बदले गरीब से की गई दस हजार घुस की मांग,  मरांडी ने कहा ”CM की भ्रष्ट कार्यशैली…”

0

Ranchi: आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ट्वीटर पर एक विडिओ शेयर किया जिसमें एक व्यक्ति रोते हुए बता रहे हैं कि पीएम आवास योजना के तहत मिलने वाले आवास के बदले उससे दस हजार घुस की मांग की गई. अधिकारियों को 10 हजार रुपए घूस नहीं दिया तो, अधिकारियों ने आवास किसी अन्य को स्थानांतरित कर दिया. व्यक्ति ने बताया की उसके पास खेत या घर नहीं है एक बेटी छठी और दूसरी बेटी आठवीं में पढ़ती है. व्यक्ति ने कहा जैसे तैसे कर के परिवार का गुजारा चल रहा है.मामले पर प्रतिकिया देते हुए मरांडी ने कहा ”पीएम आवास योजना मिलने के बावजूद पीड़ित व्यक्ति ने हेमंत सोरेन के अधिकारियों को 10 हजार रुपए घूस नहीं दिया तो, क्षुब्ध अधिकारियों ने आवास किसी अन्य को स्थानांतरित कर दिया lहेमंत पिछले 4 सालों से झारखंड में अबुआ आवास का ढिंढोरा पीट रहे हैं l अब तक एक भी व्यक्ति को अबुआ आवास नहीं मिला… उपर से केंद्र सरकार के द्वारा जो झारखंड के गरीब, आदिवासियों के लिए जो आवास भेजे जा रहे हैं उसमें भी हेमंत सरकार घपला कर दे रही है. नरेन्द्र मोदी  देश के गरीब जनता के उत्थान के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं…लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अकर्मण्यता, भ्रष्ट कार्यशैली और ‘चढ़ावा’ संस्कृति के कारण झारखंड की गरीब जनता केंद्रिय योजनाओं से वंचित हो रही है lवैसे आज से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है, यदि इस कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध करनी है तो उक्त व्यक्ति की शिकायत का अतिशीघ्र निष्पादन कर पीएम आवास दिलाएं एवं भ्रष्ट अधिकारियों पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करें l ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here