महापर्व छठ के मौके पर सीएम, पीएम और राज्यपाल ने कहा”जय छठी मइया!”, दी शुभकामनाएं

0

Ranchi: लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। चार दिन चलने वाला ये व्रत नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य से शुरू होकर उषा अर्घ्य पर खत्म हो जाएगा। माना जाता है कि छठ का उपवास को संतान प्राप्ति की कामना, संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि और उसकी दीर्घायु के लिए किया जाता है।इस पावन अवसर पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन, झारखण्ड राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी हैं .झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट किया”लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। इस पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। भगवान भास्कर और छठी मैया सभी को स्वस्थ जीवन, सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करे, यही कामना करता हूँ।जय छठी मैया!”

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया ”महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय छठी मइया!”

झारखण्ड राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर पोस्ट किया ” सभी देशवासियों को लोक आस्था एवं भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं । यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये, यही सूर्य देव एवं छठी मइया से प्रार्थना है। जय छठी मइया ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here