नामकुम: रेलवे द्वारा बंद रास्ते को संजय सेठ ने छठ को लेकर 2 दिन के लिए खोलने को DRM को दिया निर्देश

0

रांची : नामकुम पुराने थाना के पास रेलवे लाइन पार कर श्रद्धालु स्वर्णरेखा नदी पर छठ पूजा करते हैं। रेलवे के द्वारा वह रास्ता बंद कर दिया गया है। आज रांची सांसद संजय सेठ ने उक्त स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर से ही डीआरएम से बात कर दो दिन के लिए रास्ता खोलने को कहा ताकि छठ पूजा में कोई समस्या नहीं हो। संजय सेठ ने नामकुम स्वर्णरेखा छठघाट का निरीक्षण किया। साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। संजय सेठ ने कहा यहां की व्यवस्था में समाजिक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है।संसद ने जोरार, नामकुम में स्थित तेतरा टोली छठ घाट का निरीक्षण किया। छठ महापर्व को लेकर इस घाट पूर्ण रूप से तैयार कर लिया गया है। मौके पर उन्होंने कहा सामाजिक संस्थाओंऔर नगर निगम के द्वारा काफी अच्छी व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here