विधानसभा चुनाव 2023 : MP के मेहगांव फायरिंग में बीजेपी उम्मीदवार, आप समर्थक घायल

0

विधानसभा चुनाव 2023 :भारत के दो प्रमुख राज्यों मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदाताओं ने मतदान करना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की 70 सीटों और मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी चुनावी टक्कर देखने को मिलेगी. करीब 2.20 बजे मध्य प्रदेश के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की, जिसमें एक भाजपा उम्मीदवार और एक आम आदमी पार्टी (आप) समर्थक घायल हो गए। दूसरे चरण के मतदान में दोपहर 1 बजे तक छत्तीसगढ़ में 38.22% और मध्य प्रदेश में 45.40% मतदान हुआ।छत्तीसगढ़ के सीएम और दुर्ग सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने वोट डालने के बाद कहा, “हमारा लक्ष्य 75 (सीटें) पार करना है। सीएम चेहरे का फैसला आलाकमान करेगा।”मालूम हो कि मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती कमल नाथ सहित 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं जहां सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस के बीच काफी हद तक सीधा मुकाबला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here