पलामू :तरहसी थाना अंतर्गत ग्राम सेलारी पंचायत भवन के बगल स्थित शिव मंदिर के सामने से अवैध हथियार, देसी पिस्टल एवं गोली के साथ दो अभियुक्त 1. करण सिंह उर्फ सूरज सिंह एवं 2. सौरभ कुमार पासवान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।साथ ही, दोनों के विरुद्ध तरहसी थाना कांड संख्या–84/2023, दिनांक 16.11.23 धारा 25(1–B)a/ 26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।उक्त हथियार को दोनों लोगों को डराने एवं धमकाने का काम करते थे तथा कहीं लूट पाट करने के इरादे से दोनों अवैध पिस्तौल के साथ घूम रहे थे।



