IT टीम ने देवघर और गोड्डा में कई चर्चित जमीन और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा

0

देवघर: आयकर विभाग (आई-टी) आज देवघर और गोड्डा में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. आईटी की अलग-अलग टीमें अलग-अलग जगहों पर जांच में जुट गई हैं.बताया जा रहा है कि ये छापेमारी जमीन कारोबार से जुड़े ब्रजेश राय के घर पर चल रही है. मालूम हो कि हाल ही में जसीडीह चकाई मोड़ के पास नरेंद्र भवन के ठीक सामने ब्रजेश राय ने अपने पिता के नाम पर एक नया अस्पताल खोला है. ब्रजेश राय जसीडीह नोखिल का रहने वाला है.एक एनजीओ में काम करने के बाद वह राज्य के एक मशहूर शराब कारोबारी के संपर्क में आये और फिर उनकी हर तरह से मदद करने लगे. इसके बाद संपर्क बढ़ने पर जमीन कारोबारी ने जमीन कारोबार में हाथ आजमाना शुरू कर दिया.जानकारी के मुताबिक आयकर की बड़ी टुकड़ी देवघर में है और कई जगहों पर छापेमारी चल रही है. धनबाद, आसनसोल के साथ-साथ अन्य केंद्रों से भी टीम छापेमारी कर रही है.जानकारी के मुताबिक,जिन पर छापेमारी की जा रही है देवघर के कई चर्चित नाम में पूर्व मेयर संजय आनंद झा, महेश लाठ, सुशील सुलतानिया, उमा शंकर सिंह, ब्रजेश राय, संजय मालवीय, राज नारायण खवाड़े, संज्यानंद झा, नंदकिशोर दास, महेश मिश्रा शामिल हैं. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here