Ranchi: संकल्प यात्रा के तहत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आज विशाल जनसभा हुई। मौके पर रांची संसद संजय सेठ ने कहा सभा में मौजूद जनता ने एक स्वर से राज्य की भ्रष्ट और अत्याचारी आईएनडीआई गठबंधन की सरकार के खिलाफ अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है। राज्य की जनता ने इस संकल्प यात्रा को अपना अपार समर्थन और आशीर्वाद दिया है।इसके साथ ही बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में राज्य की जनता ने यह संकल्प लिया है कि ऐसी भ्रष्ट राज्य सरकार को आने वाले समय में सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। झारखण्ड में फिर से भाजपा का सुशासन आएगा, यह विश्वास राज्य की जनता ने अपने आशीर्वाद से हम सबको दिया है।इसके पश्चात भाजपा के प्रदेश स्तरीय संकल्प यात्रा के तहत आज सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। रांची संसद संजय सेठ ने कहा माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी मौजूद रहे। सभा में आए ग्रामीणों ने मुट्ठियां तानकर यह बता दिया कि राज्य की इस संवेदनहीन सरकार को हटाकर, संवेदनशील सरकार लाना है।आईएनडीआई गठबंधन की इस सरकार से राज्य की जनता ऊब चुकी है। हर तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है। बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं तक मयस्सर नहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ता जन जागरण अभियान चला रहे हैं। जनता जाग चुकी है। आज यहां की जनता ने बता दिया कि राज्य में सुशासन की सरकार लानी है।



