Ranchi: राज्य के युवा व ऊर्जावान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के कुशल नेतृत्व में इस एशियन चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन झारखंड की राजधानी स्थित रांची के विश्वस्तरीय एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में होने जा रहा है।झारखंड महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी के महाकुंभ की शुरुआत शुक्रवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम, मोरहाबादी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हो गई है।देश में पहली बार आयोजित महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम रांची के मरांग गोमके जयपाल मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 खिताब के लिए चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और थाईलैंड के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेगी।भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत आज ही रात 8.30 बजे से थाईलैंड टीम के खिलाफ करेगी और कल अपने दूसरे मैच में मलेशिया से भिड़ेगी।इससे पहले खेल निदेशक सुशांत गौरव ने मंत्री हफीज़ुल हसन को रांची स्थित आवास पर आकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के उद्घाटन का आमंत्रण दिया। इस विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में कई रोमांचक मैच खेले जायेंगे।मुकाबले की शुरुआत आज 27 अक्तूबर से हो गईं है। पहले दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का आखिरी मुकाबला होगा भारत और थाईलैंड के बीच यह मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है क्योंकि अभी तक दोनों टीमों के बीच महा मुकाबला का रिकॉर्ड बेहद रोमांचक रहा है।



