चेक बाउंस से जुड़े मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल को आज अपना बयान दर्ज कराने कोर्ट में हाजिर होना था। लेकिन अभिनेत्री आज कोर्ट नहीं पहुंची। आज आज JMFC डीएन शुक्ला की कोर्ट में सुनवाई हुई.अमीषा पटेल के अधिवक्ता ने सीआरपीसी की धारा 311 के तहत पिटीशन दाखिल कर मामले के शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंह की फिर से गवाही कराने या उनका क्रॉस एग्जामिनेशन की मांग का आग्रह किया है।क्रॉस एग्जामिनेशन के लिए कुछ और समय की आवश्यकता है।इस अपील का शिकायतकर्ता अजय के अधिवक्ता द्वारा विरोध किया गया साथ ही इस याचिका का जवाब देने के लिए समय की मांग की गई है।गौरतलब है क़ि फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह द्वारा अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. फिल्म मेकर की शिकायत के अनुसार, अजय ने देसी मैजिक नामक फिल्म के निर्माण के लिए अभिनेता के बैंक खाते में ₹2.5 करोड़ ट्रांसफर किए थे। हालांकि, बाद में अमीषा ने फिल्म को आगे नहीं बढ़ाया और 2.50 करोड़ का चेक भेजा लेकिन वह बाउंस हो गया।समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2022 में झारखंड में ट्रायल कोर्ट द्वारा जारी समन के संबंध में उसके खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के अपराध के लिए आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।



