दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 15 -25 अक्टूबर तक जिले में पदस्थापित पदाधिकारियों को मुख्यालय में ही रहने का निदेश

0

पूर्वी सिंघभूम :दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. दुर्गापूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु अधिक संख्या में वरीय पदाधिकारी, पदाधिकारी, पर्यवेक्षकों एवं अभियंताओं की आवश्यकतानुसार प्रतिनियुक्ति की जाती है । उक्त को लेकर जिले में पदस्थापित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है कि दिनांक 15 अक्टूबर, 2023 से दिनांक 25 अक्टूबर, 2023 तक मुख्यालय में ही रहेंगे । विशेष परिस्थिति में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़ेंगे । गौरतलब है कि वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ पेश- ए- इमाम व मस्जिदों के अध्यक्ष के साथ बैठक कर उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण में सभी से सहयोग की अपील की गई । मस्जिद, मजार और अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास अपने स्तर से भी निगरानी बनाए रखने, किसी भी तरह कि गतिविधि जिससे लगे कि विधि व्यवस्था के संधारण में बाधा उत्पन्न हो सकती है उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील किया गया ।दुर्गा पूजा को लेकर केन्द्रीय शांति समिति के साथ आहूत बैठक में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया । पूजा पंडालों एवं मेला परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी लगाने, माइकिंग सिस्टम का उपयोग, आखिरी पलों में विसर्जन रूट में किसी भी प्रकार से विचलन नहीं किए जाने का निदेश दिया । पंडालों में ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग नहीं करने, पूजा को प्लास्टिक मुक्त रखने, बड़ो पंडालों में इमरजेंसी निकास द्वार बनाने का भी निर्देश दिया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here