आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू का डेयरी प्लांट किसानों को समर्पित किया .मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू के चियांकी स्थित मेधा डेयरी के नये प्लांट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने 28 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक मेधा डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। पलामू स्थित प्लांट की क्षमता 50,000 लीटर प्रतिदिन है.झारखण्ड में दूध का संग्रह बढ़ाने हेतु 2014 में मुख्यमंत्री ने ही National Dairy Development Board के साथ MoU किया था। जिसका प्रतिफल है कि वर्तमान में रांची, देवघर, लातेहार, कोडरमा, सारठ एवं साहिबगंज में प्लांट दूध का संग्रह कर रहा है.



