पूर्वी सिंघभूम :डेंगू रोकथाम को लेकर डीसी ने की प्रयासों की समीक्षा, रेफरल मरीजों के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का पदाधिकारियों को निदेश

0

पूर्वी सिंघभूम :झारखंड में डेंगू-चिकनगुनिया का कहर थम नहीं रहा। मरीजों की तादाद डेढ़ हजार से भी ज्यादा पहुंच गई है। पिछले चार साल में डेंगू पीड़ितों की संख्या कभी इससे ज्यादा नहीं रही। अब तक सात मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें तीन स्कूली छात्र और एक मेडिकल स्टूडेंट शामिल हैं। पूर्वी सिंघभूम डीसी ने शुक्रवार को जिले में डेंगू रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा में नगर निकायों को एंटीलार्वा छिड़काव, जागरूकता व जांच अभियान को और तेज करने का निदेश दिया गया । जांच किट का पर्याप्त स्टॉक रखने, सभी निजी व सरकारी अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के अटेंडेंट को प्रतिदिन की वस्तुस्थिति से अवगत कराने का निदेश दिया । जिला प्रशासन का प्रयास है कि आईसीयू में आने से पहले मरीजों का रिकवरी रेट बेहतर किया जाए। एमजीएम व सदर अस्पताल में रेफरल मरीजों के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवा व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराने का निदेश पदाधिकारियों को दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here