रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के हुलसू गांव में अज्ञात बंदूकधारियों ने बीती रात दो युवकों को गोली मार दी। राजेश नामक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि संदीप नामक युवक बुरी तरह जख्मी हुआ है, जिसे हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों द्वारा गांव में 30 से 40 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की गई।उनके जाने के बाद गांव के लोग घरों से निकले और घायल युवक संदीप को इलाज के लिए रिम्स रांची पहुंचाया.इसके पीछे प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई का हाथ हो ने की आशंका जताई जा रही है . हालांकि पुलिस का कहना है कि इसके पीछे आपसी रंजिश या प्रतिद्वंद्विता हो सकती है.



