MP संजय सेठ ने MLA समरी लाल के साथ बुढ़मू के विद्यालयों के कमरों और शौचालयों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

0

Ranchi: डीएमएफटी के तहत 66 लाख की लागत से बुढ़मू के उमेडंडा में स्थित राम मनोहर लोहिया उच्च विद्यालय में 8 कमरे और 2 शौचालय का निर्माण होना है। आज उपरोक्त निर्माण कार्य का शिलान्यास रांची सांसद संजय सेठ ने विधायक समरी लाल के साथ किया। कमरों के निर्माण से बच्चों को पठन-पाठन में सहूलियत होगी।बुढ़मू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, केदली में डीएमएफटी से बच्चों के लिए दो नए क्लास रूम का निर्माण कार्य होगा। आज उपरोक्त निर्माण में कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक समरी लाल के साथ किया।19 लाख रुपए की लागत से डीएमएफटी से बुढ़मू प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मुरुपीढ़ी में दो वर्ग कक्ष का निर्माण होना है। आज उपरोक्त निर्माण कार्य का शिलान्यास कांके विधायक समरी लाल व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ किया।54 लाख रुपए की लागत से राजकीय मध्य विद्यालय, उमेडंडा (बुढ़मू प्रखंड) में 6 क्लास रूम और शौचालय का निर्माण होना है। डीएमएफटी मद से होने वाले उपरोक्त निर्माण कार्य का शिलान्यास आज रांची सांसद संजय सेठ ने विधायक समरी लाल के साथ किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here