देवघर : बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त ,चालक व मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

0

एनजीटी की रोक के आलोक में अवैध रूप से बालू घाट से बालू उठाव व परिवहन पर रोकथाम को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा जसीडीह क्षेत्र अंतर्गत वृहत स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में चमारीडीह व टाभाघाट मोड़ से एक एक बालू लोड ट्रैक्टर को रोक कर बालू चालान की जांच की गई, जिसमे पाया गया कि किसी प्रकार का चालान या कागजात नही हैं। जिसके पश्चात बालू लदे दोनों ट्रेक्टर को जब्त कर चालक व मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। इसके अलावे मारगोमुण्डा अंतर्गत दो बालू लदे ट्रैक्टर, बूढ़ई थाना क्षेत्र अंतर्गत दो ट्रैक्टर जब्त किए गए।साथ ही 21 सितंबर को कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया था, जिसके पश्चात किसी तरह का चालान और कागजात नही दिखाने के पश्चात दोनों ट्रैक्टरों के चालकों सहित मालिकों पर एनजीटी का उल्लंघन करने व चोरी से बिना कागजात के बालू परिवहन करने का आरोप के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here