प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा के तहत आज चाईबासा विधानसभा की जनसभा को संबोधित किया.उन्होंने कहा जब से हेमंत सरकार बनी है तब से ये कहते हैं कि ये नियुक्ति वर्ष है, आखिर कब तक इनका नियुक्ति वर्ष चलेगा 4 साल तो अब होने को चला.विद्यालय में मास्टर नही, अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स नही, दवा नही, कोई देखने वाला तक नही उसकी हेमन्त सोरेन को कोई चिंता नही है.लड़के-लड़कियां पढ़ लिखकर दर दर की ठोकरें खाते है, हमने हेमंत सोरेन जी से कहा आपको बहाली करना है तो करो नही तो 2024 में भाजपा की सरकार बनेगी तो जितने भी गांव में खाली पड़े शिक्षकों का पद है, अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सो का पद है वहां सबसे पहले भर दिया जाएगा ताकि यहां झारखण्ड के लोगों को लाभ मिले.आज झारखंड में मुंबई के लोग बालू का, छत्तीसगढ़ के लोग शराब का ठेका ले रहे हैं लेकिन हमारी स्थानीय महिलाएं सड़क किनारे हड़िया बेचने को मजबूर हैं l हेमंत सोरेन ने झारखंड की संसाधनों को बाहरी हाथों में सौंप दिया है lअगले वर्ष भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद इन सारे ठेकों का आवंटन स्थानीय महिलाओं के नाम पर होगा .
संकल्प यात्रा के पंचम चरण के तहत आज मंझगांव विधानसभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी का देवतुल्य जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया ।प्रदेश अध्यक्ष ने संकल्प यात्रा के तहत आज मंझगांव विधानसभा की जनसभा को संबोधित किया ”याद कीजिए 2000 के पहले झारखंड की क्या स्तिथि थी गांव तक आने जाने की सड़कें नही थी, घरों में बिजली नही था लेकिन जब भाजपा की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नदी नाला में मुख्यमंत्री सेतु योजना, पुल पुलिया भी बनने लगा, सड़के भी बनी.और जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बने, रघुबर दास जी मुख्यमंत्री बने तो गांव और घरों तक बिजली भी पहुंचा दिए.इसलिए मैं यह कहने आया हूँ जब जब भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य में विकास का काम होता है और जब भी झामुमो, कोंग्रेस की सरकार होती है तो झारखंड में लूट का काम होता है, लूटने और लुटवाने में वो लोग लगे रहते हैं.



