झारखंड के लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन की बीच संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में जमकर लूटपाट हुई।अपराधियों ने आठ से दस राउंड फायरिंग भी की है और यात्रियों के साथ जमकर मारपीट भी किया गया है।मारपीट की घटना में कई यात्री जख्मी भी हुए हैं।लूटपाट की पूरी घटना स्लीपर बोगी एस 9 में हुई।पुलिस ने बोगी से दो खोखा भी बरामद किया है।ट्रेन डालटनगंज मे करीब दो घंटे खड़ी रही। बाद में घायल यात्रियों का डालटनगंज स्टेशन पर ही प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। जानकारी के मुताबिक़ लूटपाट की वारदात देर रात 11.30 से 12.30 बजे के बीच हुई. अपराधियों की संख्या करीब एक दर्जन थी. वे सभी लातेहार स्टेशन से ट्रेन की स्लीपर बोगी में सवार हुए थे. ट्रेन लातेहार से करीब लगभग 11 बजे छूटी थी. इसके बाद ही लूटपाट शुरू हो गई.

