रांची: रांची नगर निगम ने गुरुवार को रोस्टर के अनुसार वार्ड 26 हरमू हाउसिंग कॉलोनी, वार्ड 22 मारवाड़ी कॉलेज, वार्ड 51 प्रेम नगर, वार्ड 41 धुर्वा, हिंदपीढ़ी, बर्धमान कपौंड, कांटाटोली, लोवाडीह, बरियातू में हैंड स्प्रे के माध्यम से कीटनाशक का छिड़काव किया.दर्जी मुहल्ला, डोरंडा, कर्बला चौक आदि इलाकों में बड़े पैमाने पर ऐसा किया गया.उपरोक्त क्षेत्रों में लार्वा की पहचान कर अविलंब लार्वा को नष्ट कर दिया गया।रांची नगर निगम सभी नागरिकों से अपील करता है कि अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें और किसी भी तरह का पानी जमा न होने दें.अपने क्षेत्र में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव एवं फॉगिंग के लिए निगम के दूरभाष नंबर 9431104429 पर संपर्क करें.इस समय शहर में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।इसे रोकने के लिए रांची नगर निगम मच्छरों के प्रजनन स्रोत को नष्ट करने के लिए विभिन्न वार्डों में बड़े पैमाने पर लार्विसाइडल छिड़काव और फॉगिंग कर रहा है.मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासक के आदेशानुसार बीट प्लान बनाकर सभी क्षेत्रों, खासकर गली-मोहल्लों में फॉगिंग मशीन, थर्मल फॉगिंग मशीन, एंटी स्मॉग गन एवं हैंड स्प्रे का उपयोग किया जा रहा है. जिन घरों में लार्वा पाया गया है, उन्हें तेजी से कीटाणुरहित किया जा रहा है।छिड़काव कराया जा रहा है. इसके अलावा सभी वार्डों में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से बचाव के लिए पंपलेट बांटकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।



