पलामू : शहर थाना कांड संख्या 399/23, कांड में बाल मंदिर में लड्डू गोपाल की मूर्ति तथा चांदी के दो मुकुट के चोरी में संलिप्त आरोपियों को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया ।उक्त कांड के त्वरित उद्धभेन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया के निदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विश्रामपुर सह सदर के नेतृत्व में गठित SIT टीम द्वारा विशेष छापामारी कर कांड में संलिप्त दो आरोपियों को चांदी की क्षतिग्रस्त मुकुट तथा एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया .



