UP: बाराबंकी में ढह गई तीन मंजिला इमारत, 12 को रेस्क्यू कर किया गया अस्पताल में भर्ती,2 की मौत

0

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी के फ़तेहपुर नगर पंचायत में एक तीन मंजिला इमारत सुबह 3 बजे गिर गई। बचाव अभियान जारी है। इमारत आज सुबह लगभग 3 बजे ढह गई थी।12 लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है।अब तक हाशिम की पुत्री रोशनी (22) और हकीमुद्दीन (25) पुत्र इस्लामुद्दीन की मौत हो चुकी हैशेष फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को बुलाया गया…बचाव अभियान जारी है .एसपी बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह ने बताया, “सुबह लगभग 3 बजे हमें बाराबंकी में एक इमारत ढहने की सूचना मिली…अभी तक 12 लोगों को निकाला है…हमें जानकारी मिली है कि 3-4 लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर है, एनडीआरएफ की टीम जल्द मौके पर पहुंचेगी…जिन 12 लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनमें से 2 की मौत हो गई है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here