SC/ST एक्ट के दुरूपयोग को लेकर मरांडी ने सीएम पर साधा निशाना ”…SC/ST एक्ट का कवच इस्तेमाल करने की ज़रूरत ही नहीं…”

0

SC/ST एक्ट के दुरूपयोग को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया”मुख्यमंत्री हेमंत जी, जितना आपके शासनकाल में एससी एसटी एक्ट का दुरूपयोग हुआ उतना शायद किसी दूसरे शासनकाल में नहीं हुआ हो।आपने अपने राजनीतिक विरोधियों पर लगाम लगाने के लिए इसका दुरुपयोग कराया। आपके पुलिस ने निर्दोष लोगों से भयदोहन करने के लिए इस एक्ट का जमकर दुरुपयोग किया। व्यापारियों पर यह एक्ट लगाकर उनसे वसूली तक की गई।आम धरना बन गई है की जो आपके या आपके लूट के सिंडिकेट के खिलाफ आवाज उठाता है उनमें से अधिकांश पर इसी एक्ट का दुरुपयोग किया जाता है।मुख्यमंत्री जी, ऐसा करके आप आदिवासी समाज का अहित कर रहे हैं क्योंकि यह कानून अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति समाज के हितों की रक्षा के लिए बना था। बार-बार इसके दुरुपयोग करने से आम जनता के बीच इस एक्ट को लेकर भ्रम फैलने लगता है। मेरा मानना है सार्वजनिक जीवन के इस मुक़ाम पर पहुँच कर हम आप जैसे लोगों को तो अपने बचाव के लिये एसटी एससी एक्ट का कवच इस्तेमाल करने की ज़रूरत ही नहीं है।इसलिये आप चेतिये। ये एससी-एक्ट जिन असहाय ज़रूरत मंदों की सामाजिक सुरक्षा के लिये बना है उन्हीं के लिये रहने दीजिये। इसका इस्तेमाल राजनैतिक विरोधियों की आवाज़ दबाने का हथियार की तरह मत करिये।याद रहे, अति का अंत होता ही है। और आपके घटिया एवं ओछी मानसिकता वाले ऐसे सारे आतंकी एवं लूटपाट वाले ग़लत कार्यों का अंत कहीं आपके राजनीतिक अंत पर जाकर खत्म ना हो!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here