राजकीय श्रावणी मेला:सोमवारी को लेकर देवघर डीसी ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाए गए रुटलाइन व होल्डिंग पॉइंट्स का निरीक्षण किया

0

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के अवसर पर अधिकमास यानी मलमास के समापन पश्चात सावन के दूसरे पक्ष की आने वाली सोमवारी को लेकर देवघर डीसी ने बाबा मंदिर के अलावा मेला क्षेत्र अंतर्गत कुमैठा से श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाए गए रुटलाइन व होल्डिंग पॉइंट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान कुमैठा स्टेडियम से शिवराम झा चौक तक बनाए गए रुटलाइन में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर किये गए विभिन्न इंतजामों की निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, ताकि रुटलाइन में कतारबद्ध श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या या असुविधा न हो।इसके अलावे रुटलाइन में सुरक्षात्मक उपायों की बारीकी से जांच करते हुए वरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया, ताकि देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों, कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया है कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र के साथ-साथ रुटलाइन, बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था, बिजली के तारों को पूर्ण रूप सुव्यवस्थित रखने, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधा, सूचना केंद्र, पेयजल, शौचालय की बेहतर व्यवस्था को बनाये रखें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आगे बाबा मंदिर में की गई व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था के अलावा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में चौबीसों घँटे सफाई के अलावा क्राउड मैनेजमेंट, श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से सुरक्षित व सुलभ जलार्पण को लेकर अधिकारियों, दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here