दिल्ली। सुषमा स्वराज ,बीजेपी की दिग्गज नेता और राजनीति के उन चंद नेताओ में से है ,जिन्होंने आम जनता के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। आज उनको गए एक वर्ष पूरा हो गया। पिछले वर्ष आज ही के दिन सुषमा ने अपनी आखिरी साँस ली थी। आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी ने इमोशनल मैसेज लिख कर उनको याद किया है ,इसके अलावा सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं और अन्य दलों के नेताओं द्वारा सुषमा स्वराज को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी जा रही है।बता दें की सुषमा स्वराज को दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त था. मुख्यमंत्री बनने से पहले वह दो बार दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री बनी थीं. बाद में वह दिल्ली की सियासत से दूर चली गई थीं.इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रही थीं। 2019 में लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीमारी के कारण चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। सुषमा के विदेश मंत्री के कार्यकाल के दौरान उनकी सक्रियता की काफी तारीफ होती थी।
बेटी बांसुरी ने भी मां की फोटो की ,और ट्वीट कर लिखा की –
‘या देवी सर्वभूतेषुस शक्तिरूपेण संस्थिता, या देवी सर्वभूतेषु मात्री रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।’
उन्होंने लिखा, ‘मां तुम हमेशा मेरे साथ शक्ति के रूप में हो। हे कृष्ण मेरी माँ का ख्याल रखना।इसके अलावा उनके पति स्वराज कौशल ने भी ट्वीट कर उहने याद किया।ranjana pandey



