नई दिल्ली में आज राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान उनसे झारखंड की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्हें बताया कि झारखंड में भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है और कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चौपट हो गई है। आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्याओं की घटनाएं चरम पर है।



