पूर्वी सिंहभूम डीसी ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को दी बधाई देते हुए कहा ”स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला अस्पताल को नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड(NQAS)सर्टिफिकेट से सम्मानित किये जाने पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई।राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन इस दिशा में सतत प्रयासरत है कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करते हुए जिला अस्पताल की तरह अन्य सभी सरकारी अस्पतालों यथा- सीएचसी, पीएचसी, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सेवाओं को और बेहतर किया जाए।”



