भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखण्ड सीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने मिडिया से बात करते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था की विफलता पर कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और ये बात मैं शुरू से कहता आ रहा हूं…झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पुलिस को एक औज़ार मान रहे हैं…जिन्हें अपराधियों को पकड़ने की जिम्मेदारी थी, वे ‘वसूली’ में लगे हैं। उन्होंने आगे कहा झारखण्ड सरकार के साढ़े तीन साल हो गये ना स्थानीय नीति बना पा रही, ना नियोजन नीति ही बना पा रही है।इनको तो सिर्फ राजनीति करनी, इनको झारखंड की बच्चों के दर्द से, तकलीफ से कोई मतलब नही।



