झारखंड में मणिपुर जैसी घटना,महिला को निवस्त्र कर पेड़ से बांधकर पीटा

0

गिरिडीह: झारखंड में मणिपुर जैसी घटना देखने को मिली है। गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के कोवडिया टोला में बुधवार की रात एक महिला के साथ अत्याचार हुआ। महिला को निवस्त्र कर पेड़ से बांधकर पीटा गया। मुंह में कपड़ा बांधकर घसीट कर महिला को जंगल ले जाया गया । ऐसा करने वालों में कुछ महिलाएं भी थीं।महिला के बयान के पर दो लोगो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घायल महिला का इलाज सरिया के देवकी अस्पताल में किया जा रहा है।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया ”मणिपुर जैसी घटना हमारे राज्य झारखंड में घटी है। गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के कोवडिया टोला में बुधवार की रात एक महिला के साथ अत्याचार हुआ। महिला को निवस्त्र कर पीटा गया।मणिपुर की घटना के बाद मैंने सार्वजनिक रूप से उस घटना की निंदा की थी तथा उसे मानवता विरोध बताया था। इस घटना की भी मैं उसी कठोरता से निंदा करता हूँ।बस देखना यह है कि महिला सम्मान के नाम पर गला फाड़ने वाले इसपर कुछ बोलते हैं या शुतुरमुर्ग की तरह मुँह छुपा लेते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here