CM हेमंत सोरेन ने बैच लगा कर 24 नव प्रोन्नत IPS अधिकारियों को किया सम्मानित

0

झारखण्ड राज्य को मिले 24 नव प्रोन्नत आईपीएस अधिकारियों को सीएम हेमंत सोरेन ने बैच लगा कर सम्मानित किया। पहली बार एक साथ 24 की संख्या में राज्य पुलिस सेवा के पदाधिकारी भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड को मिले 24 नव प्रोन्नत IPS अधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया। सीएम ने कहा आप निर्भीक होकर ईमानदारी पूर्वक काम करें। सरकार की संवेदनशीलता सिर्फ आम नागरिकों के लिए नहीं, बल्कि अपने कर्मचारियों के लिए भी है। और यही वजह है कि झारखण्ड देश का पहला राज्य है, जहां पुरानी पेंशन योजना से कर्मचारियों को अच्छादित कर उन्हें अधिकार दिया गया। हेमंत सोरेन ने कहा कई पुलिस के जवान और अधिकारी दुर्गम स्थलों पर काम करते हैं उनके लिए कहना चाहूंगा कि जो चुनौती भरा काम वे करते हैं। उनके लिए इस बात का इंतजार नहीं होना चाहिए कि वे कोई बहादुरी का काम करेंगे, तब उसको सम्मान देंगे बल्कि उनका मनोबल बढ़ाने की व्यवस्था खड़ी की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here