रांची: जमीन घोटाले के एक मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने आज जिस कारोबारी विष्णु अग्रवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था, वह एजेंसी के सामने नहीं आये.उन्होंने उपस्थित न होने के पीछे खराब स्वास्थ्य को कारण बताया।ईडी के एक करीबी सूत्र ने कहा कि अग्रवाल को जल्द ही तलब किया जाएगा।“ईडी अग्रवाल को दोबारा समन भेजेगी और पूछताछ के लिए बुलाएगी। इससे पहले वह दो बार पूछताछ के लिए पेश हो चुके हैं.’अग्रवाल पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चेशायर होम रोड पर एक एकड़ जमीन खरीदने का आरोप है।इस सिलसिले में ईडी ने एक आईएएस अधिकारी छवि रंजन समेत कई को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार किए गए लोगों में वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार करने और फिर जमीन की खरीद-फरोख्त का रास्ता साफ करने में मदद की।



