रांची : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया.कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मिशन चुनाव 2024 में हम सब मिलकर जीत हासिल करेंगे.इसके लिए हमें सबसे पहले राज्य की सभी बूथ समितियों का निर्माण पूरा करना होगा. हमारा लक्ष्य है बूथ जीतो, झारखंड जीतो और दिल्ली जीतो.बूथ जीतेंगे तो विधानसभा और लोकसभा जीत सकेंगे.उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महा जनसंपर्क अभियान को जारी रखने का आह्वान किया.बाबूलाल ने कहा, ”नरेंद्र मोदी की योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं, लेकिन लोगों को बस हमें यह बताना है कि जिस योजना का उन्हें लाभ मिल रहा है, वह नरेंद्र मोदी सरकार की है.”हमें सरकार की उपलब्धियों को अलग तरीके से परोसना है. तभी हमें लाभ मिलेगा.आज मैंने आधिकारिक रूप से झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। संगठन को शिखर पर ले जाना, देवतुल्य कार्यकर्ताओं के मान – सम्मान की रक्षा तथा जनता के मुद्दों को लेकर सरकार से तीखे सवाल पूछना हमारी प्राथमिकता है।हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में चल रही “प्राइवेट लिमिटेड सरकार” अब अंतिम सांसे गिन रही है। झारखंड पर कलंक लगाने वालों का अंत निकट ही है।हमें मिलकर झारखंड में विकास तथा विश्वास की एक सशक्त सरकार बनाना है। झारखंड में भाजपा को लाना है।जय जय झारखंड
बाबूलाल ने कार्यकर्ताओं से सेवा कार्य करने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जरूरतमंदों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड समेत सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा.राज्य में लुटेरों और डकैतों का गठबंधन है. 2024 में हमारे सामने यह बड़ी चुनौती होगी. झारखंड में कई जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं.कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है.अब चुप रहने का समय नहीं है.किसी भी स्थिति में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश का इंतजार न करें.जिले के पदाधिकारी, सांसद और विधायक किसी भी मामले पर आंदोलन, धरना-प्रदर्शन, पीड़ित परिवारों से मुलाकात और प्रदेश कार्यालय को सूचित करने जैसे कार्यों के लिए अपने विवेक से निर्णय लें.कार्यकर्ताओं को संवेदनशील एवं जागरूक रहना चाहिए।

