मुंबई: फिल्म 72 हुरैन को लेकर कथित तौर पर धमकियां मिलने के बाद फिल्म निर्माता अशोक पंडित के आवास और कार्यालय पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा ”मेरी फिल्म 72 हूरें आज रिलीज हुई है। लोग उसे बहुत प्यार कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद मुझे जान की धमकी भरे कॉल आ रही हैं और सोशल मीडिया पर भी धमकियां मिल रही हैं। मुझे धमकियां मिलते ही मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुंबई CP को सुरक्षा देने के लिए पत्र लिखा था… मैं उन सभी लोगों से कहूंगा कि मैं डरने वालों में से नहीं हूं। यह आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई है जो मेरे लिए अहम है क्योंकि मैंने कश्मीर में आतंकवाद को करीब से देखा है”।



