राजकीय श्रावणी मेला: देवघर डीसी ने तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया

0

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के दौरान डीसी ने मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों के सहूलियत व सुविधा हेतु आज आर मित्रा प्रांगण स्तिथ हाईटेक मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि हाईटेक मीडिया सेंटर का निर्माण आप सभी की सुगमता व सहयोग के लिए किया गया है। साथ ही आवश्यक सभी सुविधाओं के अलावा वातानुकूलित मीडिया सेंटर में सभी की सहूलियत हेतु कम्पयूटर सिस्टम, प्रिंटर, इंटरनेट, पेयजल, बैठने की व्यवस्था आदि इंतजाम किये गए हैं।इसके अलावे मेला के दौरान 24×7 महत्वपूर्ण सूचनाओं का सम्प्रेषण होता है, ताकि श्रद्धालुओं को मेला से संबंधित सभी जानकारी मिलती रहे। आगे उपायुक्त ने आर मित्रा प्रांगण स्तिथ सूचना सह सहायता केंद्र का निरीक्षण कर कार्य करे रहे उद्घोषक से बातचीत करने के अलावा प्रतिनियुक्त अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

राजकीय श्रावणी मेला,2023 कई मायनों खास है। इस कड़ी में प्रसाद योजना के तहत कांवरिया पथ में देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आध्यात्मिक भवन में जिला प्रशासन द्वारा निशुल्क आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जहाँ बेहतर आवासन के साथ पेयजल, शौचालय, मोबाईल चार्जिंग, स्नानागार आदि की निशुल्क व्यवस्था श्रद्धालुओं हेतु की गई हैं।इसके अलावे 07 एकड़ भू- खण्ड में बने आध्यात्मिक भवन में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधा सुनिश्चित की गई है यथा- Spiritual Congreation Hall, Community Toilet& 50 units for Gents & 50 units for Ladies, Food Stalls, Shops, First Aid, Spiritual Congregation Hall आदि की सुविधा निशुल्क श्रद्धालुओं हेतु की गई है। साथ ही देश-विदेश से आने वाले कॉवरियों/श्रद्धालुओं हेतु आध्यात्मिक भवन सरासनी, देवघर में भोजनादि की व्यवस्था भी की गई है, जिसमे कम से कम शुल्क श्रद्धालुओं से देय होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here