कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन पर रांची DC ने की बैठक

0

Ranchi: गुरूवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने अध्यक्षता की। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन पर चर्चा की गई। समिति ने आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को नामांकन में प्राथमिकता देने की बात कही। समिति ने संबंधित प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से दूर रहनेवाली बालिकाओं, जिन बालिकाओं के माता- पिता में किसी एक की कोविड-19 से मौत हो गई हो उनके नामांकन की बात कही। बैठक में उपस्थित सांसद/विधायक प्रतिनिधि को अपने स्तर के प्रतिनिधि के साथ विचार-विमर्श करते जरुरी सुधार के साथ नये सिरे से सूची अगली बैठक में रखने का फैसला लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here