रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने झारखंड भाजपा विधायक दल के प्रमुख और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भारतीय जनता पार्टी झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित अपने कार्यालय से एक अधिसूचना जारी की.मरांडी राज्यसभा सदस्य और अध्यक्ष दीपक प्रकाश का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल हाल ही में समाप्त हुआ है।झारखंड में भाजपा के कद्दावार नेता माने वाले बाबूलाल मरांडी राज्य के पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय करवा लिया था।अगले साल होने जा रहे चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सहित कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिये हैं।जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है,सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।




