रांची जमीन घोटाला : न्यूक्लियस मॉल के संचालक विष्णु अग्रवाल से ईडी ने कई घंटो तक की पूछताछ

0

रांची: राजधानी में अवैध जमीन घोटाला मामले में संचालक मॉल के निदेशक विष्णु अग्रवाल आज केंद्रीय जांच एजेंसी के सवालों का सामना करने के लिए हीनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे।जांच एजेंसी ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन और प्रेम प्रकाश के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछताछ की और जानना चाहा कि किस तरह से जमीन में धोखाधड़ी की गई।रांची के जाने माने बिजनेस मैन और न्यूक्लियस मॉल के संचालक विष्णु अग्रवाल से ईडी ने सुबह 11 बजे से कई घंटो तक पूछताछ की.मालूम हो की विष्णु अग्रवाल पर चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन फर्जी कागजात के आधार पर खरीदने का आरोप है। जमीन के रैयत के नाम में मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ की गई थी।आरोप है कि इसमें रांची के तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन और नेताओं व नौकरशाहों के करीबी प्रेम प्रकाश ने भी मदद की थी।इससे पहले 8 मई को अग्रवाल उसी कार्यालय में गए थे, लेकिन चिकित्सा कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी ले ली थी।अग्रवाल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई काफी समय से चल रही है। चार नवंबर 2022 को जांच एजेंसी ने उसके ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। जांच में पता चला कि भरत प्रसाद ने चेशायर होम रोड स्थित जमीन के मूल दस्तावेज से छेड़छाड़ कर मालिक के कागजात बना लिए।इसके बाद यह जमीन सत्ता दलाल प्रेम प्रकाश के करीबी पुनीत भार्गव को ट्रांसफर कर दी गई। पुनीत से विष्णु अग्रवाल ने यह जमीन 1.80 करोड़ रुपये में खरीदी थी। विष्णु अग्रवाल से मिले 1.80 करोड़ रुपये में से 1.50 करोड़ रुपये प्रेम प्रकाश के खाते में ट्रांसफर किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here