देवघर :डीसी ने राजकीय श्रावणी मेला 2023 के मद्देनजर 20 june को श्रावण मास को लेकर की गई तैयारियों व सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे मेला को लेकर रेलवे के अधिकारियों को टीम भवाना से कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही मेला के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु ट्रैन के आवागमन की सांख्य और मेला के दौरान ट्रैन से आवागमन की जानकारी डिसप्ले में प्रदर्शित हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश दिया।इसके अलावे बैठक के दौरान रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई के अलावा मक्षरों को भगाने के लिए फोगिंग, शौचालय, पेयजल की की व्यवस्था सभी रेलवे स्टेशन (बैद्यनाथ धाम, देवघर स्टेशन, जसीडीह जंक्शन) पर सुनिश्चित हो, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। साथ ही जिला प्रशासन के अलावा स्वास्थ्य व्यवस्था, सूचना सह सहायता केंद्र, पर्यटन केंद्र के साथ समन्वय बनाते हुए, रेलवे स्टेशन पर प्रचार प्रसार हेतु साउंड सिस्टम की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आगे रेलवे के अधिकारियों को व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से जुड़े रहने का निर्देश दिया, ताकि पीआरडी के माध्यम से रेलवे के टाइम टेबल का प्रचार प्रसार हो सके। वही रेलवे स्टेशन के समीप बन रहे सभी टेंट में अग्निशमन की व्यवस्था सुदृढ़ करने की बात कही। इसके अलावे राजकीय श्रावणी मेला को लेकर की जा रही तैयारियों की बिंदुबार समीक्षा करते हुए मेला क्षेत्र मे बनाये जा शौचालय, स्नानागार, मूत्रालय, चौबीसों घँटे साफ-सफाई व कचड़ा उठाव, पेयजल व्यवस्था, सोकपिट को लेकर किए गए कार्यों के अलावा शिवगंगा की साफ-सफाई, मानसिंघी तालाब की सफाई के साथ शिवगंगा के चारों ओर महिला श्रद्धालुओं हेतु चेंजिंग रूम की बेहतर व्यवस्था, अमानत घर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।डीसी ने राजकीय श्रावणी मेला, 2023 को लेकर किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर बरमसिया ज़ बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, जलसार चौक, क्यू कॉम्पलेक्स में किए जा रहे विभिन्न कार्यो का जायजा लिया। इसके अलावे श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर मंदिर आसपास के क्षेत्रों के अलावा रुटलाईन में किए जा रहे विभिन्न विभागों द्वारा कार्यो का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।



