रांची: गोंदा थाना की पुलिस ने साइबर सेल की मदद से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 1.96 लाख रुपये कैश के साथ कई एटीएम, आधार व पासबुक सहित कई सामान बरामद किया है . पुलिस ने साइबर डीएसपी यशोधरा के नेतृत्व में गोंदा इलाके में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार लोगों की पहचान गिरिडीह निवासी ब्रह्मदेव पासवान और सोनू कुमार वर्णवाल के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, चेक बुक, पासबुक, सिम कार्ड और लैपटॉप कंप्यूटर के अलावा 1.96 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वे पिछले सात महीनों से काम कर रहे थे और उन्हें व्यावसायिक सहायता देने के नाम पर अपने शिकार को फंसाते थे। इनके बैंक अधिकारियों से संबंध थे, जो फर्जी दस्तावेजों की मदद से बैंक खाते खुलवाने में इनकी मदद करते थे।



