रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अगले साल (2024) में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने चार जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्षों और सचिवों की बैठक बुलाई है. यह बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराई भवन में सुबह 10.30 बजे से होगी.बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य अधिकारी हिस्सा लेंगे. पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने यह जानकारी दी।



