मुख्यमंत्री हेमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राज्य में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं को लेकर विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव/सचिव की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्तों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा राशन कार्ड धारियों और लाभुकों को फलदार पौधा उपलब्ध कराएं। गांव को हरा भरा करने में बिरसा हरित ग्राम योजना कारगर साबित होगी। इसपर भी ध्यान दें। विद्यालयों में महीने में एक दिन स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाए। योजनाएं कागज पर नहीं, जमीन पर दिखनी चाहिए।मुख्यमंत्री Hemant Soren ने अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जल्द दी जाए.पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए बच्चों को समस्या न हो। जहां-जहां आवेदनकर्ताओं को सीएमईजीपी योजना का लाभ नहीं मिला है, वहां उन्हें योजना से शीघ्र जोड़ना सुनिश्चित करें.



