मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील एवं टाटा कमिंस के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जमशेदपुर में न्यू ग्रीन टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट के विस्तार (हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी इंजन आधारित वाहन निर्माण) पर निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।



