रांची: ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की पत्नी और पिता ने आज धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) विशेष अदालत के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दायर की. ईडी ने इस मामले में 22 फरवरी को राम और उसके रिश्तेदार आलोक रंजन को गिरफ्तार किया था।इससे एक दिन पहले 21 फरवरी को ईडी ने राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी कर देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए थे, जिसमें करीब डेढ़ करोड़ की ज्वैलरी भी शामिल थी.मालूम हो की मामले में टेंडर मैनेज कर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई करने के आरोप में ईडी ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की है. जिसमें वीरेन्द्र राम के पिता गेंदा राम और पत्नी राजकुमारी देवी को भी शामिल है।



