मोबाइल गेम के चक्कर में 16 वर्षीय बेटे ने उड़ाए 36 लाख ,विधवा मां के पास नहीं बचा एक भी पैसा

0

हैदराबाद: 16 वर्षीय लड़के ने अपने दादा के स्मार्टफोन में फ्री फायर गेमिंग ऐप डाउनलोड कर मोबाइल गेम के चक्कर में अपनी मां के 36 लाख रुपए लुटा डाले। लड़के को गेम को जारी रखने के एवज में पैसे चुकाने पड़ते थे। ऐसा करते-करते उसने अपनी मां की पूरी कमाई ही उड़ा डाली, लड़के के पिता की मौत के बाद वो पैसे मिल थे। विधवा मां के खाते में अब एक भी फूटी कौड़ी नहीं बची है। लड़के की माँ ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। लड़के के पिता पुलिस में थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। लड़का 11वीं कक्षा में पढ़ता है, महिला ने पुलिस को बताया है कि वह पैसा उनके पति की मेहनत की कमाई थी। साथ ही पति के मरने के बाद आर्थिक सहायता से मिले पैसे भी उसी में शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here