अंडमान-निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर और सीएम हेमंत सोरेन के बीच हुई शिष्टाचार भेंट

0

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंडमान-निकोबार राजनिवास में अंडमान-निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर एडमिरल डी. के. जोशी से अपने अंडमान निकोबार प्रवास के दौरान मुलाकात की। लेफ्टिनेंट गवर्नर से मुख्यमंत्री की यह शिष्टाचार भेंट थी। इसके साथ ही सीएम की अंडमान-निकोबार में यहां रह रहे झारखण्ड के आदिवासी-मूलवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान कोविड काल में राज्य सरकार द्वारा दी गयी मदद के साथ-साथ अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई। सीएम ने कहा आप सभी स्वस्थ रहें, सकुशल रहें यही कामना करता हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here