CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र के 25 प्रभावित परिवारों को 10-10 डेसिमल भूमि का पट्टा किया गया वितरित

0

Ranchi:मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र के 25 प्रभावित परिवारों को 10-10 डेसिमल भूमि का पट्टा वितरित किया.मालूम हो की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग व जिला प्रशासन को रांची स्मार्ट सिटी एबीडी क्षेत्र के मुसाटोली में रहने वाले लगभग दो दर्जन परिवार को बसाने का निर्देश दिया था। इसके बाद सीएम के सचिव और राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे के निर्देश पर 19 अक्टूबर 2022 को राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। जिसमें रांची जिला प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता राजेश बरवार और नामकुम के सीओ विनोद प्रजापति मौजूद रहे थे। बैठक में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से मुसाटोली के प्रभावित परिवारों के सदस्यों को भी बुलाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here