पूर्वी सिंघभूम : एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था में सुधार को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सजग प्रयास किये जा रहे हैं। प्रत्येक दिन के लिए अलग अलग टीम बनाकर जिले के 7 अधिकारियों व 28 कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति एमजीएम में व्यवस्था सुधार को लेकर की गई है जो 16 बिंदुओं पर प्रतिदिन निरीक्षण रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करती है। दोपहर 1-3 बजे व रात में 9 से 11 बजे अस्पताल का निरीक्षण प्रतिदिन किया जा रहा।



